Sunday, April 13, 2025

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र, किसानों की मदद करने की अपील

पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवा से खेत में खड़ी फसलों को हुए नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए उचित मुआवजा और मदद देने की अपील की है। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि हाल ही में बिहार के विभिन्न जिलों में हुई भीषण और असमय वर्षा ने किसानों पर अत्यंत दुखदायी प्रभाव डाला है।

 

अयोध्या में गेस्ट हाउस के बाथरूम में महिला श्रद्धालुओं के बना रहा था वीडियो, आरोपित गिरफ्तार

 

 

खेतों में पकने को तैयार गेहूं की फसलें भारी बारिश के चलते बर्बाद हो गई हैं। किसान अब हताशा और निराशा की स्थिति में पहुंच गए हैं। खेतों में लहलहाती फसलें अब सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की मेहनत, उम्मीदें और जीविका एक साथ डूब गई हैं। चिराग ने आगे लिखा, “प्रदेश के लाखों किसानों के सामने इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, किसानों के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।”

 

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर लटकी तलवार, 1994 में किया गया आवंटन होगा निरस्त

 

 

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि उनकी पार्टी की मांग है कि असमय वर्षा को राज्य आपदा घोषित किया जाए, ताकि आपदा राहत कोष से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। इसके अलावा राज्य स्तर पर तत्काल सर्वेक्षण अभियान चलाया जाए, जिससे क्षति का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जा सके। पत्र के जरिए उन्होंने प्रभावित किसानों को कृषि ऋणों पर राहत दिए जाने, आगामी फसल के लिए विशेष सहायता योजना की घोषणा करने और प्रभावित जिलों में विशेष राहत अभियान चलाकर किसानों को खाद्य सामग्री, चिकित्सा सुविधा एवं पशु चारा आदि तत्काल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

यह भी पढ़ें :  जानिए क्यों रश्मिका के ट्रेनर उनसे खुश नहीं हैं

 

 

आगरा में मस्जिद में मांस का थैला रख माहाैल बिगाड़ने की साजिश बेनकाब, नजरूद्दीन गिरफ्तार

 

केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा है, “इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान भी चली गई है, जो अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हमारी एनडीए सरकार ने चार लाख रुपए के मुआवजा राशि की भी घोषणा की है, लेकिन पीड़ित परिवारों के जीविकोपार्जन के लिए आश्रितों को और सरकारी लाभ की आवश्यकता है। ऐसे में सरकार के द्वारा जो संभव मदद हो सके, वह की जानी चाहिए।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय