Wednesday, May 7, 2025

वैश्य अग्रवाल सभा का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 फरवरी को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में…..

मेरठ। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी द्वारा वैश्य युवक-युवती 16वां परिचय सम्मेलन 11 फरवरी 2024, रविवार को होगा। परिचय सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, देहरादून के वैश्य बंधु एकत्रित होंगे। कार्यक्रम प० प्यारे लाल शर्मा स्मारक निकट बच्चा पार्क पर होगा। परिचय फॉर्म का विमोचन संस्था अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग द्वारा किया गया।  400 सेंटर पर फार्म उपलब्ध होंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश के शहर व कस्बो को जोड़ा गया है। परिचय फॉर्म 20 जनवरी 2024 तक लिए जाएंगे, इसके बाद परिचय स्मारिका 11 फरवरी 2024 को प० प्यारे लाल स्मारक पर मिलेगी, जिसे देखकर अभिभावक अपने बच्चों के लिए वर वधू का चयन कर सकेंगे।

यह कार्यक्रम लगभग 40 वर्षों से संस्था कर रही है।  आज के समय में कोई एक दूसरे को रिश्ता नहीं बताना चाहता, परिचय स्मारिका मिलने के बाद अभिभावक आपस में एक दूसरे से बात कर रिश्ता तय कर सकेंगे। महामंत्री अमन गुप्ता ने जानकारी दी की संस्था द्वारा 11वैश्य समाज की कन्याओं का विवाह होगा, जो अभिभावक विवाह पैसों के कारण नहीं कर पा रहे हैं संस्था अभिभावक के रूप में पूर्ण खर्चा उठाकर विवाह कराएगी। इसके लिए आवेदन कार्यालय पर लिए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दहेज प्रथा को रोकना व समाज को एकजुट करना है।
इस मौके पर राजेश अग्रवाल, सर्वेश नंदन गर्ग, मुकेश अग्रवाल, अमन गुप्ता, अनिल मित्तल, संजीव गुप्ता, राजीव मित्तल, डॉक्टर प्रफुल्ल राजवंशी, राम प्रसाद गुप्ता, सुरेश गुप्ता देव प्रिया, अजय अग्रवाल , राजीव अग्रवाल, संजय महेश्वरी, संजय गोयल, अंकित सिंघल ,विजय गोयल, संजय बंसल, गौरव गुप्ता, विपुल सिंघल, मोहनलाल गर्ग, महेश सिंघल, हरशरण गोयल, ईश्वर कंसल ,सुधीर मित्तल, संजय रस्तोगी, सत्येंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विशाल गर्ग, अनिल सिंघल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय