Friday, May 3, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने टोल प्लाजा पर हुए झगडे के चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर (फतेहपुर)। सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने टोल प्लाजा चमारीखेड़ा पर हुये झगडे के चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बता दें कि कल दिनांक 21.04.2024 को वादी रिजवान पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर ने थाना फतेहपुर पर एक लिखित तहरीर ग्राम बट्टनवाला टोल पर कार्यरत सात कर्मचारियों नाम पता अज्ञात व उसके साथियों के साथ एक राय होकर गाली- गलौच करते हुए मारपीट करने तथा गाडी संख्या UK08AB4344 में तोड-फोड करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 82/24 धारा 147/ 323/ 504/427 में मामला पंजीकृत कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ विपिन ताडा द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.04.24 को थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा टोल प्लाजा चमारीखेड़ा पर हुये झगड़े से सम्बन्धित चार अभियुक्तों अनिरुद्ध पुत्र महेश निवासी मौहल्ला संत नगर कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, शिवम पुत्र विनय निवासी बुढडा खेड़ा पुण्डीर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, रजत पुत्र अमरीश निवासी भाभरी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर, अक्षय पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी मौहल्ला पंजाबी कालोनी कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को टोल प्लाजा चमारीखेड़ा से छुटमलपुर की जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सोनू राणा थाना फतेहपुर सहारनपुर, उ0नि0 विजयपाल सिंह थाना फतेहपुर सहारनपुर, है0का0 प्रदीप कुमार थाना फतेहपुर सहारनपुर, है0का0 यतेन्द्र कुमार थाना फतेहपुर सहारनपुर, का0 सतीश कुमार थाना फतेहपुर सहारनपुर शामिल है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय