Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में बेस्ट ह्यूमन बीइंग एशिया अवार्ड से सम्मानित संजय गर्ग का वैश्य समाज ने किया सम्मान

सहारनपुर। बेस्ट ह्यूमन बीइंग एशिया अवार्ड से सम्मानित पूर्व नगर विधायक संजय गर्ग का आज वैश्य समाज ने स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज को एक जुट होने पर जोर दिया।

 

पैरामाउंट कॉलोनी के सभागार में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री संजय गर्ग का वैश्य समाज द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने वैश्य समाज से राजनीतिक पकड़ मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही साथ सभी वक्ताओं ने 7 जनवरी 2024 को होने वाले वैश्य महासम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैश्य समाज की भागीदारी का आह्वान किया।

 

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री संजय गर्ग को दुबई में बेस्ट ह्यूमन बीइंग एशिया अवार्ड से नवाजा गया है। इस संबंध में वैश्य समाज के लोगों ने भारी संख्या एकत्रित होकर पूर्व मंत्री को सम्मानित करने का कार्य किया। कार्यक्रम में बोलते हुए मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वैश्य समाज की एकता पर जोर दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज गर्ग ने वैश्य समाज की राजनीतिक पकड़ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को बृजेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा संबोधित किया गया एवं समाज में राजनीतिक चेतना की कमी की तरफ प्रकाश डाला गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीतम गोयल, जिला महामंत्री वरुण मित्तल महानगर महामंत्री रंजन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता पैरामाउंट कॉलोनी, राकेश गुप्ता, संदीप सिंघल, संचित गोयल, अमित गर्ग आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता दिनेश गुप्ता ने की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय