Sunday, February 23, 2025

शोषण करने वाले दबंगो की खबर अति पिछड़ा समाज लेगा लठ से-  मोहन प्रजापति                                    

मुजफ्फरनगर। भारतीय की पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा अति पिछड़ों पर हो रही अत्याचार के विरोध में लठ पूजन कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम टाउन हॉल के सामने मोर्चा कार्यालय पर संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति व पदाधिकारीयों ने लठो पर कलावा व तिलक लगाकर पूजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने समाज की रक्षा के लिए सैकड़ो पदाधिकारी को हाथ उठाकर व लठ उठवाकर शोषण करने वालों के खिलाफ शपथ दिलाई।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि जिस लठ को आज हमने पूजा है इससे हम किसी पर अत्याचार नहीं करेंगे लेकिन अत्याचार बर्दाश्त भी नहीं करेंगे। हमारी बहन बेटी पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ लठ उठाया जाएगा। वही संविधान व आरक्षण की रक्षा के लिए शपथ ली उन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ शपथ ली जो उनकी आवाज को सदन में नहीं उठाएंगे।

वही ऐसे राजनीतिक दलों के खिलाफ भी शपथ ली जो उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं देंगे वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में सैकड़ो घटना ऐसी घट चुकी हैं। जहां लगातार दबंगों द्वारा अति पिछड़ों पर शोषण व अत्याचार हो रहा है ऐसे लोगों के लिए ही लठ पूजन किया गया है। यह लठ सिर्फ पूजने के लिए ही नहीं है अब इन लठो का इस्तेमाल दबंगो के खिलाफ भी किया जाएगा। वही शोषण व अत्याचार करने वालों की खबर उनका मोर्चा अब लठ से लेगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, प्रभारी सुखपाल कश्यप, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट ,प्रभारी इंद्रमल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बिनेश कोरी, उपाध्यक्ष अजय सैनी ,युवा अध्यक्ष प्रभात प्रजापति, प्रभारी रामनिवास एडवोकेट,महासचिव धीरज प्रजापति एडवोकेट, वरिष्ठ नेता सुमित प्रजापति, डॉ राजवीर प्रजापति डॉक्टर सचिन पाल, मोर्चा नेता विजयपाल सिंह पाल ,मोर्चा नेता पवित्र पाल फौजी,मोर्चा नेता दिनेश पाल, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कृष्णा प्रजापति, मनीष प्रजापति, गोपी सैनी, प्रभारी भारत वीर प्रजापति, उपाध्यक्ष विजय पाल, विनोद प्रजापति, संजय प्रजापति,राहुल दक्ष, दिनेश दक्ष,राकेश पाल, विपुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय