Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में खुद की गोली लगने से घायल शातिर अपराधी की मौत, एसओजी सिपाही घायल

गाजियाबाद। लोनी की डाबर तालाब काॅलोनी में शुक्रवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान खुद की गोली लगने से शातिर अपराधी रेहान की मौत हो गई। इससे पहले उसकी गोली लगने से लोनी के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ( एसओजी ) का सिपाही विजय भाटी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

विजय भाटी के कंधे में गोली लगने के बाद जब दूसरी गोली चलाने का प्रयास कर रहा था, तब पुलिस टीम ने उसके हाथ पकड़  लिए। उसने हाथ छुड़ाने का प्रयास करते हुए गोली चलाई जो उसकी जांघ में लगी। उससे पहले लोनी सीएचसी और फिर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ( जीटीबी ) ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

[irp cats=”24”]

 

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी और अंकुर विहार थाने की पुलिस दिल्ली के गोकुलपुरी थाना पुलिस की सूचना पर पहुंची थी, जो डाबर तालाब काॅलोनी के मकान से बदमाश सुहेल उर्फ मन्नू रंगरेज को पकड़ने के लिए आई थी। पुलिस को मन्नू घर पर ही मिला था।

 

पुलिस उसे लेकर कार में बैठने जा रही थी। तभी रेहान अवैध पिस्टल लेकर आया। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बीच ही मन्नू मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। उसके सरेआम फायरिंग करने के दहशत फैल गई। लोग वहां से भाग गए। इसी बीच रेहान और मन्नू अपने घर के पड़ोस वाले मकान में जाकर छिप गए थे। वहीं पर खुद की अवैध पिस्टल से चली गोली लगने से रेहान की जान गई। इस मामले में अंकुर विहार थाने में रेहान और मन्नू के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज किया गया  है। मन्नू की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय