Sunday, April 27, 2025

नोएडा में सहारनपुर का शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-दो पुलिस ने भंगेल गांव के पास से एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश सहारनपुर का रहने वाला है। जो एनसीआर क्षेत्र में लूट की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहा था। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

 

अपर पुलिस उपायुक्त ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस रविवार की देर रात को भंगेल गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस से अपने आप को घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आदित्य खारी पुत्र विजेन्द्र खारी गांव सलेमपुर निवासी जनपद सहारनपुर उम्र 24 वर्ष के पैर में लगी है।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने बताया इसके पास से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, कारतूस व लूट गए मोबाइल फोन बरामद किया है। अपर उपायुक्त ने बताया इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में 6 मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि उक्त बदनाम ने एनसीआर में लूटपाट और चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। इस बदमाश पर नोएडा व दिल्ली के थानों में 6 मुकदमें दर्ज है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय