Tuesday, May 20, 2025

मेरठ: बरसात के महीने में रखें साफ-सफाई और खान पीन का ध्यान

मेरठ। सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस मौसम में बारिश के कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। सावन के महीने में साफ-सफाई रखने के साथ कुछ चीजों का खाने में परहेज करना चाहिए। इस मौसम में वायरल बीमारियां अपनी चपेट में आसानी से ले लेती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के अनुसार कई चीजों को खाने से बचना चाहिए।

 

आयुर्वेदाचार्य डॉ. ब्रजभूषण ने बताया कि आयुर्वेद की प्रणाली के अनुसार इस मौसम में वात बढ़ता है और इसी महीने में पित्त जमा होने लगते हैं। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे में इस समय शरीर को फिट रखने के लिए वात को बढ़ाने वाले सभी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। वात बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को नहीं खाने से शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियां भी नहीं लगेंगी।

 

 

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भगत सिंह ने बताया कि हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व होता है। कई लोग इस सीजन में सेंधा नमक का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग सिर्फ फलाहार करते हैं। सावन के मौसम में कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय