Wednesday, April 9, 2025

विजिलेंस टीम ने देवबंद में सीओ चकबंदी को 50 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में सीओ चकबंदी को विजिलेंस टीम मेरठ ने 50 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम चकबंदी अधिकारी धर्मदेव को गिरफ्तार करके देवबंद थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यूनिट सतर्कता अधिष्ठान विजिलेंस (मेरठ सेक्टर) की एसपी इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में टीम ने चकबंदी सीओ धर्मदेव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बता दे कि देवबंद क्षेत्र के गांव बन्हेड़ा खास निवासी किसान मोहर्रम अली से जिला चकबंदी अधिकारी धर्मदेव ने 50 हज़ार की रिश्वत भूमिधरी के आदेश करने के लिए मांगी थी।
किसान का आरोप है कि इससे पहले भी उसने कई बार धर्मदेव को रिश्वत के रूप में पैसे दिए। लेकिन अब उसकी मांग से तंग आ चुका था। उसने विजिलेंस की टीम से संपर्क किया। आज उसे 50 हज़ार रूपए रिश्वत देनी थी। एसपी विजिलेंस इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में टीम देवबंद के मंगलौर चौकी के निकट चकबंदी ऑफिस पहुंची। वहां पर जैसे ही किसान ने 50 हज़ार की रिश्वत जिला चकबंदी अधिकारी को दी।
उसी समय विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धर्मदेव को विजिलेंस टीम कोतवाली ले आई। सीओ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय