Saturday, February 22, 2025

खस्ताहाल सड़क पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल: विकास जैन

नोएडा।  नोएडा के सेक्टर-49 को सेक्टर-48 से जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहाल से लोगों को आवाजाही में खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

 

 

बरसात के बाद शहर में कई जगहों पर सड़कों की हालत ठीक नहीं है। इस संबंध में  उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने नोएडा प्राधिकरण के आला अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम लोग अपने जीवन की मूल कमाई टैक्स के रूप में दे रहे हैं। यदि आप हमें सुविधाएं नहीं दे सकते तो हम टैक्स क्यों भरे।

 

 

विकास जैन ने बताया कि सेक्टर-49 को सेक्टर-48 से जोड़ने वाली सड़क जो कि पुरानी पत्थर मार्केट और प्रमुख होलसेल मार्केट के रूप में जानी जाती है। इन दिनों खस्ताहाल में है। लोगों का सड़कों पैदल चलना मुश्किल हो गया है। यहां पानी भरा होने के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि गड्ढा मुक्त उत्तर प्रदेश नहीं ये तो गड्डा युक्त उत्तर प्रदेश बन गया है। उन्होंने इस संबंध में नोएडा सीईओ से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय