Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की हुई माैत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।सहारनपुर जनपद के तीतरों बाल्लू गांव में संदिध परिस्थितियों में चंद्रपाल उर्फ चंदरू (62) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य स्वाभाविक मौत बता रहे हैं।

चंद्रपाल अपने ही घर में मृत हालत में मिला। मृतक के भाई सोमपाल ने पुलिस को सूचना दी कि परिवार के एक सदस्य ने चंद्रपाल की हत्या की है। पुलिस को बताया कि कई दिन से मकान और एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।चंद्रपाल के साथ गाली-गलौच की गई थी। आरोप है कि साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

वहीं आरोपी युवक का कहना है कि चंद्रपाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिसे देर रात डॉक्टर के यहां भी लेकर गए थे। उसकी मौत स्वाभाविक है।

सीओ गंगोह रुचि गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच के दौरान शव पर कहीं भी चोट या अन्य प्रकार के कोई  निशान नहीं पाये गये है। भाई की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय