Tuesday, March 18, 2025

महिलाएं डर कर नही डटकर करें मुकाबला, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

सहारनपुर (छुटमलपुर)। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत विकास खण्ड मुजफ्फराबाद में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग पीआरडी नें महिलाओं और युवतियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान अब्दुल वहाब बीडीओ ने बताया कि शासन द्वारा आयोजित मिशन शक्ति के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। बालिकाओं को अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करके हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। महिलाएं डर कर नहीं डटकर करें मुकाबला।

उन्होंने महिला हेल्पलाइन के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण नंबरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, समूह सखियों व पीआरडी महिलाओं को जागरूक किया। महिला हेल्पलाइन के बारे में प्रश्न भी किया, और कहा कि हमें शासन की मंशा के अनुसार मिशन शक्ति के माध्यम से नारी सम्मान एवं नारी सुरक्षा पूर्ण रूप से करनी है। हमें आगे बढ़कर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को बरकरार रखना होगा।

इस दौरान विकास कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नें बताया की घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ- साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1876, वूमेन हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान प्रवीन कुमार शर्मा, अश्वनी त्यागी, प्रवीन कुमार गीता सैनी, सीता सैनी, प्रियंका देवी, संगीता, गुड्डी, नाज़रीन बानो समस्त पीआरडी जवान एवं स्वयं सहायता समूह, समूह सखी,महिलाएं मौजूद रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय