Monday, April 28, 2025

Bigg Boss 18 में होगा शॉकिंग एविक्शन, कंटेस्टेंट्स के बीच धक्का मुक्की, Rajat Dalal होंगे बाहर?

 

 

मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ के घर में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। ताजा एपिसोड में दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच का भाईचारा पूरी तरह खत्म होता नजर आया। दोनों के बीच एक टास्क के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसने घर का माहौल गरमा दिया।

किसानों ने एक सप्ताह के लिए टाला दिल्ली कूच, 7 दिन तक दलित प्रेरणा स्थल को बनाया अपना ठिकाना

[irp cats=”24”]

नए टाइम गॉड टास्क के तहत कंटेस्टेंट्स को यह तय करना था कि कौन अगला टाइम गॉड बनेगा। टास्क में एक बड़ा वील घुमाया गया, जिसके रुकने पर जिस कंटेस्टेंट का नाम आता, वह टाइम गॉड बनने की दौड़ में शामिल होता। इस दौरान बाकी घरवालों को दो हिस्सों में बंटकर समर्थन या विरोध में ब्लॉक्स का इस्तेमाल करना था। ब्लॉक्स खड़े करने थे। ब्लॉक्स गिराने थे।

मुज़फ्फरनगर में खाप चौधरी से की थी अभद्रता, कोतवाल के तबादले को लेकर होना था धरना, अफसरों ने ग्रामीणों को किया शांत

वील के पहले स्पिन पर नाम विवियन का आया। उनके समर्थकों ने ब्लॉक्स खड़े करने शुरू किए, जबकि विरोधी उन्हें गिराने में जुट गए। इसी दौरान दिग्विजय और रजत आमने-सामने आ गए।

 

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया, कराना चाहता था वेश्यावृत्ति, पुलिस से की शिकायत

विरोधी खेमे में शामिल रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच झड़प हो गई। रजत ने ब्लॉक्स गिराने की कोशिश के दौरान दिग्विजय को जोरदार धक्का दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दिग्विजय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

 

कुछ घरवालों ने रजत के बर्ताव को अनुचित बताया। वहीं, रजत ने अपने बचाव में कहा कि यह टास्क का हिस्सा था। दूसरी तरफ, दिग्विजय ने इसे व्यक्तिगत हमला बताया और नाराजगी जताई।

 

टास्क के दौरान घरवालों की असली रणनीतियां और गुटबाजी सामने आई। हर कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने के लिए अब खुलकर खेल रहा है, जिससे घर का माहौल और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है।

 

 

इस झगड़े के बाद घर का तनाव और बढ़ने की संभावना है। दर्शकों को अगले एपिसोड में इस झड़प के नतीजे देखने को मिलेंगे। साथ ही, यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इस पर क्या कार्रवाई करते हैं। ‘बिग बॉस 18’ में रोमांच और ड्रामा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, और आने वाले एपिसोड में और भी बड़े ट्विस्ट की उम्मीद की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय