Tuesday, April 22, 2025

विनेश फोगाट ने दिया रेलवे की नौकरी से इस्तीफा,जल्द होंगी कांग्रेस में शामिल

 

चंडीगढ़। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने भारतीय रेलवे में बिताए समय को यादगार और गौरवपूर्ण बताया और इस अवसर के लिए भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया। विनेश ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने स्वयं को रेलवे सेवा से अलग करने का निर्णय लिया है और इसके लिए सक्षम अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

 

बता दें कि कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने भी रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही खिलाड़ी आज (शुक्रवार, 6 सितंबर) कांग्रेस में शामिल होंगे। पार्टी उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। बजरंग पूनिया उत्तर रेलवे में ओएसडी खेल के पद पर थे. उनकी नियुक्ति 13 सितम्बर 2014 को हुई थी।

 

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार (4 सितंबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसी के बाद से दोनों के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई।

 

यह भी पढ़ें :  यूपी में नौ आईएएस अफसरों के तबादले, प्रभु एन सिंह प्रतीक्षा सूची में भेजे गए
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय