Saturday, April 27, 2024

कन्या : प पा पी पु पे पो ठ ठा आदि….जाने कैसा रहेगा 2024 का राशिफल….?

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जनवरी- सभी शुभ कार्य कठोर, परिश्रम के द्वारा ही बनेंगे। व्यय अधिक होगा। गृहस्थी, स्त्री, पुत्री आदि का सुख प्राप्त होगा। श्रेष्ठ संगत से लाभ, महिला का सहयोग आपके क्षेत्र को स्थिर बना सकता है। स्वधर्म पालन से व्यापारिक लाभ व वाहन सुख उत्तम रहेगा।

फरवरी- विशिष्ट व्यक्तियों का समागम, नियमित आमदनी का मार्ग प्रशस्त करेगा। आमदनी कम पर खर्च की अधिकता रहेगी। स्त्री एवं संतान का स्वास्थ्य बाधित होगा। सामान्य जीवनयापन की राह मिलेगी। जनप्रियता बढ़ेगी। व्यर्थ वाद-विवाद से बचें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मार्च- शत्रुओं द्वारा कार्य में बाधा संबंधी चिन्ता रहेगी, मित्रगण भी शत्रुवत व्यवहार कर सकते हैं। उदर  पीड़ा से कष्ट, भाइयों द्वारा कष्ट की आशंका, शारीरिक सुख तथा मन में उत्तम विचार आयेंगे। परेशानी दूर होगी। पत्नी व सन्तान से सुख मिलेगा।

अप्रैल- इस माह रोजी रोजगार उत्तम होगा। इष्ट मित्रों से कार्यों में सिद्धि होगी। परिवार में सुख शांति एवं मांगलिक कार्य होंगे। भाई एवं सन्तान से कष्ट में वृद्धि होगी। उदर व नेत्र रोग से पीड़ा बनेगी। उत्तराद्र्ध में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि। वाणी कठोरता से बचें।

मई- रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजी-रोटी व व्यवसायिक कार्यों में उतार-चढ़ाव रहेगा। उत्साह के साथ श्रम एवं चतुराई से आवश्यक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सामान्य लाभ मिलेगा। परिजनों से विवाद सम्भव है तथा व्यर्थ भ्रम भी रहेगा। यात्रा का योग रहेगा।

जून- उच्चाधिकारियों के सहयोग से आर्थिक और व्यावसायिक संसाधनों में वृद्धि होगी। भागीदारी से विवाद की स्थिति बन सकती है। उत्साह एवं आत्म शक्ति का उदय होगा। किन्तु माह के उत्तराद्र्ध में रोजगार व व्यवसाय में कुछ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों से विवाद सम्भव है तथा व्यर्थ भ्रमण भी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

जुलाई- धन और यश की वृद्धि, पदोन्नति, व्यापार में आंशिक लाभ होगा। उत्तम भोजन एवं शयन की सुविधा पारिवारिक सुख उत्तम परन्तु व्यय की अधिकता होगी। अत्याधिक कार्य व्यस्तता के कारण शरीर अस्वस्थ सा रहेगा। श्रेष्ठजनों की संगति से लाभ मिलेगा। यात्रा से लाभ।

अगस्त- स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको अत्याधिक सावधानी रखनी पड़ेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेगी। पदोन्नति में लाभ। राजकीय कार्यों में रुचि। स्त्रियों के लिए यह माह शुभ रहेगा। अकारण क्रोध से बचें।

सितम्बर- इस माह रोजी-रोजगार में अनेक अड़चने आयेगी। साहस एवं बुद्धि चातुर्य से कार्य करने  में आपको सफलता प्राप्त होगी। दुष्टों की संगति से बचें। कष्टप्रद यात्रा, ऋण के लेन-देन से व्यथित रहेंगे। स्थिति में सुधार, धर्म में आस्था, स्त्री सुख मिलेगा।

अक्टूबर- इस माह रोजी रोजगार में अड़चनें आयेगी। साहस, चातुर्य एवं बुद्धि से कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी परन्तु दुष्टजनों की संगत से बचें। कष्टकारी यात्रा, ऋण के लेन-देन से व्यथित रहेंगे उत्तराद्र्ध में स्थिति में कुछ सुधार होगा। कर्म में आस्था रखें।

नवम्बर- अन्न, धन वस्त्रादि का सामान्य सुख, परीक्षा प्रतियोगिता में बड़े परिश्रम से सामान्य सफलता मिलेगी। महिला समाज से अनुकूलता, धैर्य के अवलम्बन से कार्य सिद्ध होकर चित्त प्रसन्न होगा। घरेलू साज-सज्जा, मरम्मत, अतिथि सत्कार में व्यय होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वप्न दर्शन से लाभ होगा।

दिसम्बर- रोजी धंधे के क्रमिक विकास में स्वजनों से सहयोग की प्राप्ति, अनेक शुभाशुभ कार्यों में धन का व्यय बढ़ेगा। वाद-विवाद की स्थितियां नियंत्रित होंगी। आकस्मिक लाभ अल्प मात्रा में होंगे। भोजन शयन में व्यतिक्रम बनेगा। सन्तान से कष्ट, विरोधियों का नियंत्रण कमजोर रहेगा। परिश्रम के प्रति उत्साह भंग होगा। धन लाभ के योग है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय