Saturday, April 26, 2025

तुला : र रा री रू रो रौ त ता ती तु आदि…जाने कैसा रहेगा 2024 का राशिफल….?

जनवरी- विद्वानों और गुरुजनों का परामर्श हितकारी होगा। आत्म शक्ति का उदय, श्रेष्ठ संगति में बौद्धिक विकास, आजीविका के क्षेत्र में विस्तार, स्वजन समागम अनुकूल, माता-पिता का सुख श्रेष्ठ है। कार्यों में सफलता। ग्रह कलह से मतभेद बनेगा। यात्रा सम्भव।

फरवरी- भावुकता में कोई निर्णय न लें। शत्रुओं से सावधान रहें, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनी, मानी प्रतापी पुरुष से सम्पर्क बनेगा। दाम्पत्य जीवन सुखपूर्ण व्यतीत होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। गृहस्थी की जिम्मेदारी बढ़ेगी।

मार्च- पत्नी व बच्चों से मानसिक कष्ट मिलेगा। प्रयास से ही बिगड़े कार्य बनेंगे। उन्नति की भावना जाग्रत होगी। महिलाओं का चित्त शांत और सजग रहेगा। स्वजन समागम से हर्ष होगा। पड़ोस में शुभ कार्य का सम्पादन। आपका कार्यपक्ष मजबूत रहेगा।

[irp cats=”24”]

अप्रैल- इस मास में शारीरिक सुख उत्तम, नवीन कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा से हर्ष, शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। व्यापार में लाभ, पारिवारिक सुख, गुरुजनों के प्रति आस्था, व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

मई- यह माह आपके लिए शुभाशुभ मिश्र फलकारक होगा। साहसिक कार्यों में महत्वपूर्ण उपलब्धि व धन लाभ, मित्रों से साधारण द्वेष भावना, भाइयों से प्रेम, परिवार में धार्मिक व मांगलिक कार्य सम्भव होंगे। संतान संबंधी समस्या हल होगी। स्त्री व संतान का सुख प्राप्त होगा। यात्रा लाभ होगा।

जून- इस माह ख्याति व उन्नति मिलेगी। दान पुण्य आदि में रुचि होगी। उच्च अधिकारियों से प्रसन्नता और प्रोत्साहन मिलेगा। उत्तराद्र्ध में मिथ्या-वाद, माता-पिता को कष्ट सम्भव है। शत्रुओं की वृद्धि होगी। परन्तु आपके बुद्धि कौशल से शत्रु पराजित होंगे। पत्नी की सलाह लाभप्रद साबित होगी। मन कुछ अशांत रहेगा। दुर्जनों से पीड़ा मिलेगी।

जुलाई- यह माह आपके लिए शुभ फलकारक होगा। जनसंपर्क में वृद्धि। पूजा पाठ, उपासना में गहरी रुचि होगी। मन में चंचलता की वृद्धि। परन्तु फिर भी परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता। धैर्य न खोएं कम्पटीशन में कुछ नया देखने को मिलेगा। आनन्द की प्राप्ति।

अगस्त- गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी। अत्याधिक श्रम से अल्प लाभ की स्थिति बनेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी। आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है। निर्णायक क्षमता में कमी नहीं आयेगी। ऋण के लेन-देन से बचें। बने कार्य बिगड़ेंगे।

सितम्बर- गृहस्थ जीवन में सुख, नौकरी व्यापार में उन्नति, अत्यधिक संघर्ष के बाद व्यवसाय में उन्नति, शत्रु पक्ष प्रबल होंगे। अत्यधिक श्रम संघर्ष से रुके कार्य सफल होंगे। देव आराधना से कुछ उन्नति व राहत मिलेगी। मासान्त में समय आपके अनुकूल होगा।

अक्टूबर- इस माह में प्रत्येक कार्य अड़चनों के साथ पूरा होगा। घर में कलह रहेगी। स्त्री-पुरुष को कष्ट, देव आराधना धर्म कर्म दान करने से राहत मिलेगी। माह के अन्त में कुछ राहत मिलेगी। समय अनुकूल होगा। नाराज लोगों को मनाने में सफलता प्राप्त होगी।

नवम्बर- यह माह आपके लिये विशेष शुभ नहीं है। व्यापार साधारण व गन्दा रहेगा। पारिवारिक उलझनें बढ़ेगी। वाद-विवाद में निराशा के बाद सफलता प्राप्त होगी। उत्तराद्र्ध में कुछ नवीन कार्यों का सम्पादन करेंगे। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्यथा हानि होगी।

दिसम्बर- दान पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कल्याणकारी परिस्थितियों का समावेश होगा। सरकारी मामलों में स्रफलता प्राप्त होगी। गृहस्थ सुखों में बढ़ोत्तरी होगी। शुभ मांगलिक कार्यों में आपकी उपस्थिति महत्वपूर्ण रहेगी। पारिवारिक सुख शान्ति मनोरंजन व भ्रमण के योग है। व्यापार सामान्य चलेगा। शत्रुओं का शमन-दमन होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय