Saturday, May 4, 2024

वृश्चिक : तो न ना नी नू ने नो न या यी यु आदि…जाने कैसा रहेगा 2024 का राशिफल….?

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जनवरी- धन का दुरुपयोग रोकने की चेष्टा करें। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय में सफलता, व्यापार व्यवहार की पूर्ववत चिन्ता, इष्ट मित्र कुटुम्बियों से दु:ख व्यवहार असहनीय होगा। किसी अधीनस्थ व्यक्ति के कारण धन की हानि हो सकती है।

फरवरी- मन अशांत रहेगा। रोग ऋण प्रबल, व्यावसायिक परेशानियां होगी, परन्तु आप अपने बुद्धि कौशल व चातुर्य से इन समस्याओं से निकलेंगे। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार होगा। नवीन परिवर्तन व नाना प्रकार के कार्यों की अधिकता रहेगी। यात्रा में कष्ट संभव है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मार्च- हर कदम पर आपके धैर्य व सहनशीलता की परीक्षा होगी। स्थानांतरण का योग बनेगा। भौतिक सुख साधनों की वृद्धि, परिवार का सुख उत्तम रहेगा। व्यवहारशीलता की अधिकता रहेगी। ईश्वरीय उपासना के माध्यम से हर्ष की प्राप्ति होगी।

अप्रैल- भावुकता में कोई गलत निर्णय न लें। शत्रुओं से सावधान, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। मानसिक चिन्ता, मकान व खेती से धन लाभ, घर गृहस्थी के बढ़ते हुए खर्च से परेशान रहेंगे। वस्त्राभूण आदि का लाभ मिलेगा।

मई- खूब सोच विचार कर कार्य करने से सफलता मिलेगी। देश, परदेश की यात्रा। पारिवारिक कष्ट व उन्नति की चिन्ता रहेगी। वाहन दुर्घटना से सावधान रहें। मित्रों का साथ हर्षमय होगा। उदर-विकार से शरीर दु:खी होगा। स्त्री व संतान का सुख प्राप्त होगा। वाणी का प्रयोग संयमित करें।

जून- यह माह आपके लिये अत्यंत शुभ होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। रहन सहन के स्तर में कुछ सुधार होगा। जोश रोग, उत्तेजना की वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि, धर्म में रुचि। स्वजनों का सहयोग, स्त्री व संतान का सुख मिलेगा। काम में बाधाओं के कारण प्रगति रुकने की आशंका है। उगते सूरज को जल दें। व्यापार लाभ होगा।

जुलाई- इस माह आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जनसंपर्क में वृद्धि, लाभ, हानि सामान्य, गंभीरता से विचार करके किसी कार्य का निर्णय लें। भाग्य में कुछ कमी परन्तु समस्या का समाधान होगा। ईष्ट मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। दुष्टों से बचें।

अगस्त- यह माह आपके लिए मिश्रफल कारक है। बड़े बुजुर्गों के सलाह से लाभ होगा। अधिकारी जन व गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्ति विशेष से परेशानी व स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी रहेगी। सट्टा जुआ लाटरी से दूर रहें। अन्यथा लाभ की जगह हानि मिल सकती है।

सितम्बर- सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में महिलाओं से सहयोग की प्राप्ति जो कि सफलता दिलाएगी। चौराग्नि भय, शारीरिक अवस्था से मन खिन्न रहेगा। कठिन श्रम से अल्प लाभ, सट्टा, लाटरी, जुआ से दूर रहें। अन्यथा हानि उठाएंगे। पत्नी से सुख।

अक्टूबर- इस माह के प्रारंभ में आपकी मानसिक स्थिति ठीक रहेगी। परन्तु उत्तराद्र्ध में बिगड़ जाएगी। सार्वजनिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जो आपको अभीष्ट फल प्राप्त करायेगी। इंसान की पहचान करने से आप सफल होंगे। इष्टमित्रों से सहयोग मिलेगा।

नवम्बर- इष्ट मित्रों से मतभेद एवं स्वास्थ्य गड़बड़ी, लौहपाद से अष्टमस्थ गुरु देव का आगमन मिश्रफलकारक है। बाहरी संबंधों से मधुरता पूर्ण स्थितियां बनेगी। पत्नी पक्ष से सुखों की प्राप्ति होगी। व्यापारिक स्थितियां सुधरती नजर आयेगी। मान सम्मान पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन संचय होगा।

दिसम्बर- परिवार में सुख दु:ख का सन्तुलन बनाएं रखें। इस माह औपचारिकताएं बनाए रखें। पड़ोसी से संबंध मधुर रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भूमि की खरीद फरोक्त आपको लाभ प्रदान करेगी। अनुचित साधनों से लाभ की आशा न करें। किसी बात से मन अशान्त रहेगा। लोक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। शत्रुओं का भय कम होगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय