Sunday, May 5, 2024

आगरा में रामचरित मानस पर टिप्पणी के मामले में विश्व हिन्दू परिषद ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

आगरा। आगरा के साई का तकिया चौराहे पर विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता का पुतला फूंका। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी दिए जाने के चलते कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराज़गी जताई। कार्यकर्ताओं ने सपा नेता से माफ़ी मांगे जाने की भी बात कही।

आगरा में आज गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के खिलाफ अपनी नाराज़गी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के रामचरित मानस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी दिए जाने पर अपनी नाराज़गी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान आगरा साईं का तकिया चौराहे पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम सपा नेता के पुतले की जूते- चप्पलों से पिटाई की। जिसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के पुतले को आग लगा दी। कायकर्ताओं ने इस दौरान सपा नेता की टिप्पणी के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने सपा नेता द्वारा हिन्दूवादियाें की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाये जाने के लिए सभी हिन्दुओं से माफ़ी मांगने की बात कही।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय