Thursday, May 15, 2025

डीएवी कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन आयोजित हुई कार्यशाला, रंगोली प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने दिखाया उत्साह

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की समस्त इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्पिक मैके (SPIC MACAY) की जानकारी प्रदान की गई और स्वयंसेवकों को इसके महत्व से अवगत कराया गया।

थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने उठाया कृष्णा नदी का मुद्दा, बढ़ रही है किनारे के गांवों में कैंसर जैसी बीमारी

कार्यशाला के मुख्य अतिथि स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एम. तिवारी रहे, जिन्होंने स्वयंसेवकों को स्पिक मैके के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि स्पिक मैके भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, फ्लाईओवर व अंडरपास मांगे

शिविर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। डॉ. विष्णु सिंह ने स्वयंसेवकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के विषय में जागरूक किया और प्लास्टिक के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में सतर्क रहने और इसके विकल्पों को अपनाने की आवश्यकता है।

मुज़फ्फरनगर में छात्राओं को दे दिया गया था गलत प्रश्नपत्र,परिजनों ने किया हंगामा, केंद्र व्यवस्थापक हुई डिबार

इसी क्रम में डॉ. पुष्पेंद्र वशिष्ठ ने एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भाव विकसित करना, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को बढ़ावा देना और उन्हें सामुदायिक सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने रंगोली प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बनाई गई प्रत्येक रंगोली का कोई न कोई सामाजिक या सांस्कृतिक उद्देश्य था। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर और अर्थपूर्ण रंगोलियां प्रस्तुत कीं।

डीएवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. गरिमा जैन ने इस प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों के सफल आयोजन पर स्वयंसेवकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।

इस कार्यशाला और प्रतियोगिता का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना त्यागी, संजीव कुमार और डॉ. मोहम्मद आसिफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शुभम् शर्मा, डॉ. संदीप नाथ त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय