Monday, April 28, 2025

हल्द्वानी बार चुनाव में जमकर बरसे वोट, 81 फीसदी तक मतदान

हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार जमकर वोट बरसे। इस बार एसोसिएशन के चुनाव में 81 फीसदी तक मतदान हुआ है। अभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव प्रेस, कोषाध्यक्ष और लेखाधिकारी सहित अन्य पदों पर हुए चुनाव की मतगणना होनी बाकी है।

 

देर रात मतगणना रोकने का कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के समझाने पर मामला शांत हुआ। फिलहाल, मतगणना को शुक्रवार के लिए टाल दिया गया। मतगणना रोकने तक पुस्तकालय अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद पर डाले गए मतों की गणना पूरी हो चुकी थी, लेकिन शेष पदों की मतगणना को चुनाव अधिकारी ने रोक दिया।

[irp cats=”24”]

 

असल में जो मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक पूरी हो जानी थी, उसे पूरा होते-होते शाम छह बजे का समय लग गया। आखिर तक प्रचार में जुटे जूनियर व युवा अधिवक्ताओं को देर शाम तक मतदान करने का मौका नहीं मिल पाया। इसके चलते मतदान का समय बढ़ा दिया गया। शाम छह बजे मतदान पूरा होने पर अल्प विराम के बाद शाम सात बजे से मतगणना शुरू की गई। मतदान ज्यादा होने की वजह से सभी पदों पर मतगणना कर पाना मुश्किल था। इसलिए रात 11 बजे मतगणना रोक दी गई।

भले ही बार चुनाव की मतगणना को गुरुवार को रोक दिया गया हो। इसके बावजूद पुस्तकालय अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर सर्वाधिक वोट हासिल करने वाले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो गई। इसमें पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर भरत सिंह बिष्ट ने सर्वाधिक 321 और सदस्य पद पर पंकज कबड़वाल ने सर्वाधिक 462, लोकेश चौधरी ने 414, मोहित पांडे ने 369 और हरेंद्र परिहार ने 416 मत हासिल किए हैं। इन सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने देर रात फूल-मालाओं से अपने प्रत्याशियों का स्वागत कर इनके समर्थन में नारेबाजी की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय