Saturday, February 22, 2025

देवबंद में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत, साथी घायल

देवबंद। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात क्षेत्र के कुर्डी गांव निवासी प्राइवेट पशु चिकित्सक दीपक पुत्र राधेश्याम किसी गांव से बीमार पशुओं को देखकर अपने साथी के साथ बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे।
बताया जाता है कि जैसे ही वह मंगलौर रोड स्थित मानकी मंदिर के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सक दीपक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे साथी राहुल पुत्र राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
चिकित्सक की मौत के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय