Friday, April 25, 2025

मेरठ में पुलिस पर हमला करके वारंटी को छुड़ाया

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में सोमवार को कोर्ट से जारी वारंट पर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करके आरोपित को छुड़ा लिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने लगभग 15 आरोपितों को हिरासत में लिया है।

जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास निवासी फुरकान के चोरी के मामले में कोर्ट से वारंट जारी है। उसकी तलाश में पुलिस कई दिन से दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। सोमवार को जानी पुलिस पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। पुलिस ने फुरकान को हिरासत में ले लिया और उसे घर से पकड़कर चलने लगी। इतने में ही महिलाओं ने पुलिस से फुरकान को छुड़ाने का प्रयास किया। कुछ युवक जीप के आगे खड़े हो गए और पुलिस को रोक दिया।

इसके बाद लोगों ने पुलिस पर हमला करके फुरकान को छुड़ा लिया। फुरकान मौके से फरार हो गया। लोगों की मारपीट में एक पुलिसकर्मी मदन सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने ही जानी थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो लोग फरार हो गए। पुलिस ने करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। जानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार, मामले में आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय