नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें वीर शहीदों के बलिदान एवं स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने जो दर्द, कष्ट और विपरीत परिस्थितियां झेली है, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
https://royalbulletin.in/next-hearing-in-the-illegal-construction-case-of-sambhal-sp-mp-on-april-5/313576
उप मुख्यमंत्री ने उक्त बातें आज जनपद गौतमबुद्धनगर भ्रमण के दौरान आम्रपाली इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम बंबावड़ दादरी में आयोजित राजा जैतसिंह की
310वीं जयंती एवं मां पन्नाधाय की 535वीं जयंती समारोह के अवसर पर कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजा जैतसिंह व मां पन्नाधाय के साथ ही भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू एवं डा. राम मनोहर लोहिया को भी नमन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 महिलाओं को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, सांसद अमरोहा चौधरी कवर सिंह तवंर, विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, विधायक लोनी नंद किशोर गुर्जर, विधायक नकुड़ कीरत सिंह, विधायक गंगोह मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा रानी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशोदिया सहित अन्य मौजूद रहें।
https://royalbulletin.in/officers-left-three-meat-vehicles-in-bijnor/313550
उप मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह में शहीद राजा जैतसिंह, मां पन्नाधाय, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के बलिदान की अमर गाथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हमें वीर शहीदों के बलिदानों एवं स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो दर्द, कष्ट और विपरीत परिस्थितियॉ झेली है, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गनिर्देशन में भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है। देश में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन का उत्थान हो रहा है। उन्होंने जनसामान्य को केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के संबंध में जानकारी दी। आयोजित जयंती समारोह में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीसीपी रवि शंकर निम, शक्ति मोहन अवस्थी, सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानन्द मिश्र, उप जिला अधिकारी अनुज नेहरा सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।