Sunday, March 26, 2023

होली के दिन बदला मौसम, नॉएडा समेत एनसीआर में आई आंधी और बारिश

नई दिल्ली। होली पर अचानक बदले मौसम के बाद बुधवार को दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई। भारतीय मेट्रोलॉजिकल विभाग ने बुधवार को एनसीआर और दक्षिणी दिल्ली के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसी के चलते गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई।

- Advertisement -

इस बीच, आईएमडी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की। कहा कि 8 से 10 मार्च तक अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में यही स्थिति रहेगी।

यह भी कहा कि 8 से 12 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय