Saturday, April 5, 2025

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से हवा हुई साफ और पारा धड़ाम

मेरठ। मौसम का अंदाज आज मंगलवार को बदला-बदला है। तड़के हुई बारिश से हवा साफ हो गई है और तापमान में भी कमी आई है। उसके बाद से अब कभी धूप तो कभी सूर्य देव को बादलों ने अपनी ओट में ले रहे हैं। हवा की रफ्तार सुबह से तेज है। इसके दिन में तेज रहने ही संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज मंगलवार मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर सहित पश्चिम यूपी में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

 

हवा की रफ्तार सोमवार दोपहर के समय 30 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटे में दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

 

मेरठ का एक्यूआई 85 दर्ज किया गया है। बारिश के बाद जयभीमनगर 65, गंगानगर 66, पल्लवपुरम 100, दिल्ली रोड 110 बेगमपुल 115 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि आज हवा की रफ्तार ज्यादा रहेगी। जिस कारण से मौसम बदला हुआ दिखाई देगा। पहाड़ों पर भी बर्फबारी के साथ मौसम में नमी दिखी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय