Wednesday, April 23, 2025

पश्चिमी यूपी में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ हल्की बारिश

मेरठ। पश्चिमी यूपी में अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी और फिर हल्की बारिश भी हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जानिए आगे मौसम कैसा रहेगा।
दिनभर तेज सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी के बीच रात में एकाएक आए मौसम में बदलाव के चलते हुई हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली है। बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी ने भी शहर वासियों को परेशान कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

वेस्ट यूपी में भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। सुबह से ही मौसम गर्म बना हुआ था। इस दौरान तेज धूप खिली हुई थी और सूरज की तपिश के बीच शहर वासियों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन में लू के थपेड़ों के चलते गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी।

वहीं, शाम के समय भी गर्मी का मौसम ऐसे ही बना हुआ था। रात में करीब 10:30 बजे अचानक से तेज आंधी आई और एकाएक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के चलते आधे घंटे तक शहरवासी परेशान रहे। करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश भी हुई।

[irp cats=”24”]

शहर से लेकर देहात तक कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने से मौसम बदला हुआ दिखा और गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है। आंधी रात में इतनी तेज थी कि हाईवे से लेकर शहर तक कई जगह पर होर्डिंग और बैनर भी हवा में उड़ गए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय