Saturday, May 4, 2024

मेरठ में बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन देर रात दो बजे बारिश हुई तो मौसम कुछ नम हुआ। आज रविवार को सुबह से बारिश शुरू हो गई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। परंतु, दिनभर बारिश न होने से मायूसी हाथ लगी। दोपहर के समय में चली हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। शाम ढलते ही हवा मंद पड़ गई और फिर से उमस ने परेशान किया। दिनभर पसीने छूटते रहे। देर रात दो बजे बारिश हुई तब जाकर लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज रविवार को सुबह से बारिश हो रही है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अगले पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 119 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 122, गंगानगर में 125 व पल्लवपुरम में 116 दर्ज किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय