Monday, April 28, 2025

यूपी में पांच दिन मौसम का बदला रहेगा मिजाज, हल्की बारिश की संभावना

कानपुर। हवाओं की बदली दिशाओं से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है और आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है। एक ट्रफ तेलंगाना से तमिलनाडु तक जा रही है। एक और ट्रफ पूर्वोत्तर बांग्लादेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 21 से 26 अप्रैल के मध्य हल्की वर्षा होने की संभावना है।

[irp cats=”24”]

बताया कि अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 49 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 31 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 6.8 किमी प्रति घंटा रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय