Saturday, April 12, 2025

नोएडा में धोखाधड़ी के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

नोएडा। धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक व्यक्ति को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस आज सुबह को नोएडा आई तथा उन्होंने बताया कि उनके यहां से एक मुकदमे में वांछित व्यक्ति नोएडा क्षेत्र में रह रहा है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस की सहायता से पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रशीद को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने वेस्ट बंगाल की कंपनी के साथ लाखों की धोखाधड़ी की है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में बी-टेक के छात्र से दिखाई थी फर्जी मुठभेड़, थाना प्रभारी समेत 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय