Monday, May 19, 2025

सोनिया से मिलने उनके आवास पर पहुंची शेख हसीना

नयी दिल्ली । बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से आज उनके आवास पर मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

गांधी ने अपने व्हाट्स एप पर यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती हसीना तथा श्रीमती गांधी के बीच परस्पर रिश्तों को मजबूत करने तथा अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस नेता ने व्हाट्स ऐप पोस्ट पर इस मुलाकात का एक वीडियो जारी करते हुए लिखा “बंगलादेश की प्रधान मंत्री महामहिम शेख हसीना वाजेद जी सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ आज दोपहर नई दिल्ली में। हमने भारत और बंगलादेश के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित प्राकृतिक बंधन को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की।’

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय