Friday, May 16, 2025

ये कैसी पुलिस- युवक ने नहीं पहना था हेलमेट, थानाध्यक्ष ने मार दी गोली !

पटना । बिहार के जहानाबाद जिले में ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष पर वाहन चेकिंग के नाम पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है। घायल युवक सुधीर के पिता ने थाना अध्यक्ष पर ये गंभीर आरोप लगाया है।  फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित युवक के पिता ने बताया, ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मेरा लड़का सुधीर कुमार वहां से गुजर रहा था। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। जिसके कारण  पुलिस को देख कर वह भागने लगा। उसे भागते देख पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा किया, फिर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक का इलाज नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा कराया जा रहा है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक सुधीर कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद शरीर से गोली को निकाल दिया है। लेकिन, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय