Saturday, April 27, 2024

किसान मजूदर एकत्र होकर सडक पर आ जाता है तब बडे परिवर्तन हो जाते हैं: चौ. विजेन्द्र सिंह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मीरापुर। कस्बे में लोकदल द्वारा विकास संकल्प महारैली का आयोजन खतौली मार्ग पर किया गया, जिसमें दूर दराज से बडी संख्या में किसान मजदूरो ने भाग लिया। लोकदल के महासचिव ने भाजपा को किसान मजदूर विरोधी दल बताया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

रैली में मेरठ व बिजनौर क्षेत्र के सौ ग्राम सभाओं के प्रधानो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लोगो को आश्चर्यचकित कर दिया। लोकदल द्वारा द्वारा खतौली मार्ग पर विकास संकल्प महारैली का आयोजन किया गया। रैली में भारी जनसैलाब उमड पडा जन सैलाब को देखकर लोकदल के पदाधिकारियों की बांछे खिल उठी। जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी दर्जनो ट्रेक्टरो व कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल पर पहुंचे और लोकदल को अपना समर्थन दिया। पश्चिमांचल महासभा पार्टी ने भी लोकदल को समर्थन दिया।

 

 

महारैली में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव चौ. विजेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग उनके द्वारा की गयी थी। लोकदल द्वारा मेरठ से दिल्ली किसान घाट तक किसान मजदूर रैली निकाली गयी थी। किसान घाट पर पहुंच कर भारत सरकार से चौ. चरण सिंह को भारत रत्न की मांग की गई थी। उनके अथक प्रयास के बाद ही पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिला है। भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी है, भाजपा की सरकार में किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है व कर्ज में डूबने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार द्वारा अभी तक एमएसपी बिल पास नही किया गया है।

 

 

जिस कारण किसान काफी परेशान हैं। किसान अपनी फसल तक को अपने रेट पर नहीं बेच पा रहा है। हस्तिनापुर में सरकार द्वारा पर्यटक स्थल पर कोई मुख्य विकास कार्य नही हो सका है इसके विकास के लिए प्रयास कर हस्तिनापुर को आकर्षण का केन्द्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोई हाईकोर्ट नही है जिस कारण जनता को प्रयागराज जाना पडता है हाईकोर्ट की बैंच पश्चिम में लाने के लिए भी लोकदल प्रयास कर रही है। इसके अलावा उन्होने दलितो के मसीहा स्व. काशीराम व भारत की वीर सपूत धनपाल कोतवाल को भी भारत रत्न दिये जाने की मांग की है। उन्होने कहा कि पिछले पंाच सालो से बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नही हुआ है।

 

 

मंच से उन्होने घोषणा की यदि लोकदल बिजनौर लोकसभा पर चुनाव जीतेगा तो बिजनौर लोकसभा के 856 गांवो में विकास की गंगा बहाई जायेगी। इन्होने कहा कि इन ग्रामो के समस्त धार्मिक सिलो का जीर्णोधार भी कराया जायेगा। इन्होने कहा कि जब जब किसान मजूदर सडक पर आ जाता है तब बडे परिवर्तन हो जाते हैं। महारैली की अध्यक्षता गजेन्द्र सिंह पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष व संचालन सिकन्दर अब्बास ने किया। इस दौरान पार्टी के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस रैली पर दिल्ली तक की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय