Saturday, May 18, 2024

ईशान किशन हुए आउट तो सुहाना खान ने दे डाली गाली? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार उनके वायरल होने का कारण बना है एक वीडियो जो वानखेड़े स्टेडियम का है। इस वीडियो से ऐसा लग रहा है कि सुहाना ईशान किशन के आउट होने पर गाली दे रही हैं। यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दरअसल, रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान सुहाना खान वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने वेंकटेश अय्यर के आतिशी शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस के सामने 185 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया। वेंकटेश के आईपीएल करियर का पहला शतक देख पहले तो सुहाना जश्न मनाते दिखीं लेकिन फिर मुंबई के बल्लेबाज अपने होम ग्राउंड पर जमकर बरसे और सुहाना की खुशी ज़्यादा देर नहीं टिक पाई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ईशान किशन ने अपनी टीम एमआई को धमाकेदार शुरुआत दी। उन्होंने महज 25 गेंद में 5 चौंके और इतने ही छक्कों की मदद से 58 रन ठोक दिए। इसके बाद केकेआर को चियर करने आईं सुहाना कुछ उदास नजर आईं। लेकिन फिर वरुण चक्रवर्ती ने ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। ईशान के आउट होने पर सुहाना ने जो प्रतिक्रिया दी, उससे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

ईशान किशन के आउट होते ही कैमरा सुहाना की ओर फोकस होता है। सुहाना स्टैंड में खड़ी होकर कुछ चबा रही थीं। उनके साथ उनके छोटे भाई अबराम खान को बैठे भी देखा जा सकता है। ईशान के आउट होते ही वीडियो में सुहाना कुछ बोलती हुई नज़र आई। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सुहाना ने f*** off बोला है।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स आपस में बटे हुए नज़र आ रहे हैं। एक ओर काफिला सुहाना के सपोर्ट में हैं तो वहीं कई लोगों को शाहरुख खान का वानखेड़े बैन याद आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि सुहाना खान आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज’ से अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इसका निर्देशन जोया अख्तर द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और वेदांग रैना भी हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय