Monday, April 21, 2025

चढ़ावा कम आने पर दुल्हन का पारा हाई, दूल्‍हे की बहन की कर दी पिटाई, बैरंग लौटी बारात

औरैया। उत्‍तर प्रदेश के औरैया जिले में रविवार को एक बारात आई। चढ़ावा कम लाने को लेकर दूल्‍हा और दुल्हन पक्ष में विवाद शुरू हो गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि आगबबूला दुल्हन ने दूल्‍हे की बहन की पिटाई कर दी।

फिर क्‍या था। इससे बाराती नाराज हो गए और हंगामा शुरू हो गया। शोरशराबे के बीच दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। अंत में बारात बगैर दुल्हन वापस लौट गई।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जरहौलिया की नई बस्‍ती का है। फतेहपुर जिले के रहने वाले सुंदर लाल अपने बेटे सौरभ की बारात लेकर यहां आए थे। द्वारचार से लेकर जयमाल तक के सभी कार्यक्रम धूमधाम से हो गए।

जब फेरों का समय आया तो हंगामा शुरू हो गया। दूल्‍हे सौरभ ने अपनी बहन प्रियंका और परिवार के अन्‍य लोगों को करीब चार घंटे तक बंधक बनाने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पंचायत की। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्‍तव ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई है। कोई शिकायत मिलेगी तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें :  निजी स्कूलों में लगाई जा रहीं एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशनाें की किताबें, कायस्थ महासभा ने जताया ऐतराज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय