Monday, April 14, 2025

मेरठ साउथ से दिल्ली तक नमो भारत का किराया 150 रुपए, प्रीमियम कोच में देने होंगे 230 रुपए

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ दिल्ली आरआरटीएस कॉरिडोर में आनंद विहार, न्यू अशोक नगर तक नमो भारत के 13 किलोमीटर खंड का उद्घाटन किया। अब मेरठ साउथ से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन से पहुंचा जा सकेगा।

 

 

योगी ने दिया जीत का मंत्र: संपर्क व संवाद से तय होगा बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य

मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक साधारण कोच का किराया 150 रुपए है जबकि प्रीमियम कोच का किराया 230 रुपए रखा गया है। वहीं आनंद विहार के लिए साधारण कोच में 130 रुपये खर्च करने होंगे। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक ट्रेन में सफर किया और इस दौरान स्कूली बच्चों से भी बात की। बातचीत के बाद बच्चों ने कहा थैंक्यू मिस्टर प्राइम मिनिस्टर।

मुरादाबाद में जियो फाइबर के अपहृत मैनेजर को एसटीएफ ने कराया मुक्त, 20 लाख की मांगी थी फिरौती

 

 

अब मेरठ के शताब्दी नगर ब्रह्मपुरी तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली की ओर भी नमो भारत का काम तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 13 किमी है।

यह भी पढ़ें :  श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति के तत्वाधान में देवबंद नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली

 

मुज़फ्फरनगर में लाचार किसान ने एडीएम को सुनाई पीड़ा-उसकी खेती की ज़मीन, भूमाफिया कर रहे प्लाटिंग !

 

सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे। ओएचई का काम चल रहा है, जो ब्रह्मपुरी तक अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय