Tuesday, April 23, 2024

धर्म और कर्तव्य का संगम होता है, तो नतमस्तक होती है दुनिया-बोले योगी, मुज़फ्फरनगर के तुलसीपुर में आयोजित भंडारे में की पूजा अर्चना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। तहसील खतौली में ग्राम तुलसीपुर स्थित शिव गौरखनाथ मंदिर में चल रहे 32 मान भंडारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होने कहा कि लोक कल्याण सनातन धर्म का आधार है। सनातन धर्मावलंबी सिर्फ मनुष्य के विकास और कल्याण की बाते नहीं करता अपितु वह जीव जन्तु से लेकर पेड पौधों तक के कल्याण की चाह रखता है।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि धर्म का नाम आते ही कुछ लोग आलोचना की मुद्रा में आ जाते है, लेकिन धर्म आपको कर्तव्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है। सबके कल्याण के लिए प्रेरित करता है। यही कारण है कि जब धर्म और कर्तव्य का संगम होता है तो दुनिया झुक जाती है। उन्होने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए धर्म और कर्तव्य दोनो जरूरी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गांव तुलसीपुर में नाथ संप्रदाय के तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन बत्तीस मान के भंडारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ में भाग लिया। तत्पश्चात नाथ संप्रदाय के प्रमुख पंचों से मुलाकात की।

गांव तुलसीपुर में नाथ संप्रदाय का 32 मान का भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से नाथ संप्रदाय से जुड़े योगी, गिरी, पूरी, दास आदि मठ साधु और संत भाग ले रहे है। मीरापुर दलपत के राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक रूप

से भंडारा वितरित किया गया। दोपहर को श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बत्तीस मान के पंच प्रमुख साधु-संतों ने स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने साधु संतों के साथ श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में एडीजी राजीव सभरवाल,डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन के अलावा आला पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल अग्रवाल ने स्वागत किया।

कार्यक्रम के आयोजक योगी संध्यानाथ ने बताया कि यह तीन दिवसीय बत्तीस मान भंडारा बुधवार से शुरू हुआ है और शुक्रवार की सायं तक चलेगा। उन्होनें बताया कि देश भर में नाथ संप्रदाय के बत्तीस मान है। इन तीन दिनों में देश भर से आये योगी समाज का लेखा जोखा रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय में योगी महासभा के सभापति है। उन्हे इस आयोजन हेतु आमंत्रित किया गया था। इस आयोजन में पधार कर  मुख्यमंत्री ने इस मंदिर में पूजा अर्चना करके नाथ संप्रदाय का मान रखा है। इस अवसर पर

कार्यक्रम आयोजक योगी संध्यानाथ, केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, एडीजी राजीव सभ्भरवाल, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा गजेन्द्र कुमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय