Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर में निर्माणाधीन अस्पताल में लिंटर डालते समय अचानक पूरा शटरिंग नीचे गिरा,14 मजदूर मलबे में दबे,घायल 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के निकट एक निर्माणाधीन अस्पताल में लिंटर डालते समय अचानक पूरा शटरिंग नीचे गिर गया। शटरिंग गिरते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां काम कर रहे करीब 14 मजदूर मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। जिनमें से गंभीर रूप से घायल हुए आठ मजदूरों को उपचार के लिए भगवानपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी अन्य मजदूर निजी चिकित्सक से उपचार के बाद अपने घरों को लौट गए। हादसे के बाद एसडीएम बेहट दीपक कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 

 

[irp cats=”24”]

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्पताल में कुछ कमरों पर शटरिंग लगाकर लिंटर डालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा शटरिंग मलवे सहित नीचे गिर गया। जिसके गिरते ही वहां काम कर रहे करीब 14 मजदूर चपेट आने के कारण घायल हो गए। हादसा होते ही मजदूरों में चीख-पुकार व भगदड़ मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौडे और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

 

जानकारी के मुताबिक  शमी, हसीन निवासीगण ग्राम नौजली, मंसूर, सलमान, नदीम निवासीगण कमेशपुर थाना फतेहपुर और ज्ञान निवासी सतपुरा सहित आठ मजदूरों को ज्यादा चोट लगने पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य घायलों मिंटो, मोहित, सोनू व बंटी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसडीएम बेहट दीपक कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को घायलों के  उचित उपचार के दिशा- निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय