Saturday, April 26, 2025

क्यों करीना कपूर ने कहा भगवान के लिए हमे अकेला छोड़ दीजिए

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में हुए जानलेवा हमले के बाद पैपराजी की हरकतों पर नाराजगी जताई। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मीडिया को चेतावनी दी और अपने परिवार की प्राइवेसी की अपील की, लेकिन कुछ समय बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई।

शिक्षक के डर से गायब हुआ किशोर, 11 महीने बाद खतौली पुलिस ने सकुशल किया बरामद

[irp cats=”24”]

 

सोमवार को करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीडिया पोर्टल का वीडियो साझा किया, जिसमें उनके घर पर उनके बेटों तैमूर और जेह के लिए नए खिलौने आते हुए दिखाए गए थे। वीडियो में पैपराजी उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर शूटिंग कर रहे थे। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना ने लिखा:“अब इसे बंद करो, दया रखो… भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो।” उन्होंने इसके साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया। हालांकि, यह स्टोरी कुछ ही मिनटों में उनके अकाउंट से डिलीट कर दी गई।

चंदन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बिजनौर लोकसभा की प्रमुख मांगों पर की चर्चा

करीना की यह प्रतिक्रिया सैफ अली खान पर हुए हमले के कुछ दिनों बाद आई। सैफ पर उनके बांद्रा स्थित घर में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नामक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने चोरी के इरादे से घर में घुसकर पहले एक घरेलू सहायक से बहस की। शोर सुनकर सैफ वहां पहुंचे, और आरोपी ने उन पर चाकू से कई वार कर दिए।

राजबीर सिंह वर्मा टीटू समाजवादी पार्टी के कुनबे में शामिल

सैफ अली खान को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि सैफ की हालत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें जल्द ही छुट्टी दिए जाने की संभावना है।

 

मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शहजाद चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुआ था।

 

इस घटना के बाद करीना कपूर ने पैपराजी से उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। अभिनेत्री ने अपने बच्चों और परिवार को लेकर मीडिया द्वारा दिखाई जा रही अति-सक्रियता पर नाराजगी जताई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय