Tuesday, April 29, 2025

नोएडा में शादी के 30 साल बाद पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या 

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के बिरोडी गांव मे रहने वाले एक 55 वर्षीय दुकानदार ने मामूली बात पर अपनी 50 वर्षीय बीवी की गोली मार दी। बताया जाता है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शादी के 30 साल बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या करने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। आरोपी के एक बेटा और बेटी है। वह बेटी की शादी कर चुका है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम को ललित बंसल 55 वर्ष अपनी पत्नी शशि बंसल 50 वर्ष के साथ घर पर थे। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच ललित बंसल ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी परचून की दुकान चलाता है। पति-पत्नी के एक बेटा और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लग रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगाई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर विधि विज्ञान की टीम भी पहुंची है। पुलिस को जांच में पता चला है कि अवैध हथियार से महिला की हत्या की गई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय