Thursday, May 22, 2025

आज खिलेगी धूप या बढ़ेगी ठंड, जानिए गाजियाबाद के मौसम का हाल

गाजियाबाद। आज रविवार को गाजियाबाद में दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान में वृद्धि की संभावना है। वहीं वायु प्रदूषण में भी बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज रात में कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। गाजियाबाद में सुबह के समय कोहरे के साथ स्मॉग की मोटी चादर छाई है। लेकिन, अच्छी ठंड के लिए इंतजार करना होगा। मौसम के शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा। ऐसे में सुबह साढ़े छह बजे से 9 बजे तक न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। जो बाद में सुधरकर साढ़े नौ बजे 500 मीटर हो गई।

मीरापुर में AIMIM के प्रत्याशी अरशद राणा को चुनाव में हार कर भी आया मजा, रैली में बसें भी बीजेपी ने भेजी थी !

 

हाइवे पर सुबह सात साढ़े बजे से नौ बजे तक न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। जो बाद में 1000 मीटर हो गई। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसमें बीते 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 11.0 डिग्री दर्ज किया गया।

मुजफ्फरनगर में स्कूलों की छुट्टी हुई खत्म, सोमवार से ज़िले में खुलेंगे सभी स्कूल

 

धूप खिलने से दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है।
फिर दमघोंटू हुई हवा, अधिकतर इलाकों में गंभीर श्रेणी में वायु गुणवत्ता है। वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। हर तरफ स्मॉग की मोटी चादर छाई है। लोग इस प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर हैं। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ने लगी हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार को एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 389 दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय