Saturday, May 18, 2024

निकाय चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही उप्र में आचार संहिता समाप्त

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 14,684 पदों पर दो चरणों में सकुशल एवं शान्तिपूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की समस्त प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही प्रदेश में लागू चुनाव आदर्श आचार संहिता समाप्ति हो गयी है। उप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता समाप्त होने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सरकार अपने सारे कार्य कर सकेगी।

प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 14,684 पदों पर दो चरणों में सकुशल एवं शान्तिपूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। इसमें 760 अध्यक्ष और 13,924 सदस्य पद शामिल हैं। कुल 162 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुल 14 हजार 522 पदों पर चुनाव कराया गया। इसके लिए 43 हजार 244 मतदान स्थल एवं 13 हजार 746 मतदान केन्द्रों बनाए गए थे। अतिसंवेदनशील प्लस कुल 4891 मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

760 निकायों के मतगणना 353 मतगणना केन्द्रों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी की सतत् निगरानी में सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गई। प्रदेश के 760 नगरीय निकाय क्षेत्र के तहत कुल 04 करोड़ 32 लाख 39 हजार 647 मतदाता हैं। उनमें 02 करोड़ 29 लाख 87 हजार 955 पुरुष मतदाता एवं 02 करोड़ 02 लाख 51 हजार 692 महिला मतदाता हैं।

प्रदेश में कुल 52.4 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निगमों सबसे अधिक मतदान सहारनपुर नगर निगम में 55.8 फीसद रहा है। पालिका परिषदों में सहारनपुर जिले की सरसांवा नगर पालिका परिषद सीट पर सबसे अधिक 78.17 फीसद मतदान हुआ। बदायूं जिले की गुलड़िया नगर पंचायत में सबसे अधिक 89.52 फीसद मतदान रहा। न्यूनतम मतदान की बात करें तो प्रयागराज नगर निगम में सबसे कम 31.5 फीसद मतदान हुआ। नगर पालिका परिषद में रामपुर में 38 फीसद और सोनभद्र की अनपरा नगर पंचायत में सबसे कम 40 फीसद मतदान हुआ।

चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कुल 02 लाख 52 हजार 851 मतदान कार्मिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं मतगणना कार्मिकों को लगाया गया। निर्वाचन को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण कराने के लिए कुल 02 लाख 23 हजार 309 पुलिस, होमगार्ड, 35 कम्पनी सीएपीएफ और 84 कम्पनी पीएसी एवं 02 प्लाटून पीएसी को लगाया गया।

इस चुनाव में कुल 27 हजार 430 मतपेटिकाएं, 32 हजार 510 सीयू, 38 हजार 600 बीयू(ईवीएम) प्रयोग में लायी गयी। कुल 94 प्रेक्षकों की तैनाती की गई। निर्वाचन अवधि में आयोग की वेबसाइट पर कुल 32 लाख़ व्यक्तियों ने कुल 04 करोड़ बार अवलोकन किया गया। मतगणना के समस्त परिणाम घोषित हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि मतगणना परिणाम के विवरण आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की समस्त प्रक्रिया समाप्त होने के फलस्वरूप आचार संहिता समाप्त की जाती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय