Saturday, May 17, 2025

निकाय चुनाव में रालोद के अच्छे प्रदर्शन से जयंत चौधरी गदगद, 2024 की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

मथुरा। निकाय चुनाव में जीतने वाले पार्षद और छाता चेयरमैन नंदगांव में रालोद के काबिज होने से गदगद हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी शनिवार को मथुरा पहुंचे और उन्होंने सभी रालोद कार्यकर्ताओं से 2024 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते गोकुल बैराज पहुंचे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी का रालोद पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निगम चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। किसानों और मजदूरों को अब समझ आ गया है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। रालोद सुप्रीमो ने सामाजिक समरसता का रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पाठ पढ़ाया। इस दौरान पार्टी के पार्षद मनोज धनगर ने जयंत चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में कार्यक्रम में बाबूलाल प्रमुख, अनूप चौधरी, ठाकुर किशोर सिंह, चेतन मालिक, नरेंद्र सिंह ऐडवोकेट, योगेश नौहवर, प्रीतम प्रमुख डॉ अशोक, रामरस पाल पोनिया, मुकेश प्रमुख, रामवीर सिंह भरंगर, सुरेश भगत जी, रवींद्र नरवार, शिवकुमार यादव, बबिता देवी, रोहित प्रताप, लक्ष्मण सिंह, राजेश चौधरी, देवा पहलवान, नारायण सिंह विप्लवि, डॉ सतीश, बच्चन पहलवान, गिरप्रासाद सोलंकी, मोनी ताऊ, गौरव मलिक, तेजपाल, उमेश चौधरी, शीशपाल, महेश, विश्वनाथ सिंह, गौरव तोमर, धीरज, वसीम, साधु, नीरज सोलंकी आदि शामिल हुए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय