Tuesday, April 29, 2025

फिरोजाबाद में प्रधानी चुनाव की रंजिश में फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत

फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर रात प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुए पथराव व फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव लखनपुरा के अजय पाल की पत्नी शीला और दिनेश यादव की पत्नी पुष्पा देवी ने ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। इसमें पुष्पा देवी विजयी रहीं। तब से ही अजय पाल के समर्थक मोहित यादव और दिनेश के समर्थक धर्मवीर सिंह यादव के पक्ष के बीच वोट न देने को लेकर रंजिश चली आ रही है। कई बार इन दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

आरोप है कि बुधवार देर रात मोहित यादव ने स्वजन के साथ धर्मवीर के घर पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट-पथराव हो गया। धर्मवीर की पत्नी पथराव से बचने के लिए अपने मकान की छत पर भागीं। इसी दौरान गोली सिर के पास लगने से गीता देवी (42) की छत पर मृत्यु हो गई। इसके बाद हमलावर पक्ष के लोग भाग गए।

[irp cats=”24”]

सूचना पर एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार तिवारी नसीरपुर समेत कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात तक शव नहीं उठने दिया। वे मुआवजे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस संबंध में अपर पुलिस ग्रामीण रणविजय सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हुई है। आरोपितों की तलाश में उनके घरों पर दबिशें दी जा रही हैं। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय