Wednesday, May 7, 2025

मेरठ में बंदरों के हमले में महिला की उपचार के दौरान मौत

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में काम करने वाली सोफीपुर निवासी 58 वर्षीय सुंदरी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उनका उपचार कराया गया। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चार दिन पहले हुई घटना के बाद परिजनों ने अब बंदरों से बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने नगर निगम से बंदरों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।

 

इस बारे में बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने बताया कि नर्सिंग होम के पास ही बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। उनके सिर और माथे पर भी काफी चोटें आईं। उपचार दिलाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब मृतका के परिजनों ने मुआवजे की मांग भी की है। पुनीत ने भी जिला प्रशासन और सूबे के सीएम को इस बारे में पत्र लिखा है।

 

उन्होंने बताया कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पूरे बेगमबाग व शिवाजी रोड इलाके में बंदरों का आतंक है। आए दिन बंदर लोगों पर हमले करते हैं और लोगों को जख्मी कर देते हैं। ये घर में रखी फ्रीज खोलकर खाने का सामान निकालकर ले जाते हैं। घरों में काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय