Wednesday, May 14, 2025

मुज़फ्फरनगर में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चार लोग घायल, चार घायल

मोरना। भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर खेत से लौट रहे साईकिल सवार दम्पत्ति को तेजी से आ रही मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमे चार व्यक्ति घायल हो गये। वहीं साइकिल सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। महिला को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र की ओर से आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुर्घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

भोपा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कलालान निवासी ओमपाल सिंह 55 वर्षीय पत्नी ओमकारी के साथ रविवार को सोलानी नदी के पास स्थित अपने खेतों पर गये थे। खेत पर कार्य समाप्त कर दोनों पति पत्नी साईकिल द्वारा वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह राजबाहे की पुलिया के पास पहुँचे तभी पीछे से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार ओमकारी व ओमपाल घायल हो गये।  घायलों को एम्बुलेंस द्वारा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया, जहाँ से गम्भीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय रैफर किया। सोमवार की रात उपचार के दौरान ओमकारी की मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मृतका के पुत्र विजय कुमार ने आरोपी बाइक चालक अंकित पुत्र अतरपाल निवासी गाँव योगेन्द्र नगर थाना भोपा के खिलाफ तहरीर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका ओमकारी के परिवार में पति ओमपाल पुत्री रुबी पुत्र विजय, अंकित, रजनीश हैं। ओमकारी की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय