Tuesday, June 25, 2024

सभी अधिकारी व कर्मचारी मानव सम्पदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल सम्पत्तियो का विवरण दें:जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर।  जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मानव संपदा पोर्टल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चल एवं अचल सम्पत्ति का डाटा फीड करने हेतु सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग अध्यक्ष अपना तथा अपने कार्यालय के कर्मचारियों का चल एवं अचल सम्पत्ति का डाटा समय से मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करे, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती  जाए सभी विभागों का डाटा 100 प्रतिशत कराया जाये।

उन्होंने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल पर डाटा फीड न होने की दशा में वेतन के आहरण में परेशानी आयेगी, इसलिये सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा मानव सम्पदा पोर्टल पर तत्काल फीड कराया जाये। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से इसकी लगातार मॉनिटरिंग हो रही है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि डाटा फीडिंग की लगातार समीक्षा की जायेगी। बैठक में मानव सम्पदा पोर्टल पर चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा फीड करने हेतु सुगमता के लिये एक वीडियो का प्रसारण भी कराया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय