Tuesday, June 25, 2024

नोएडा में लिविंग रिलेशन में रहने वाली दो बच्चों की माँ ने प्रेमी की बातों से नाराज होकर पर डाल दिया खौलता दूध 

नोएडा। थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में लिविंग रिलेशनशिप में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी के ऊपर खोलता हुआ दूध डाल दिया। इस घटना में वह बुरी तरह से जल गया है। पीड़ित के भाई ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद नफीस पुत्र जलालुद्दीन ने मंगलवार को थाना ईकोटेक तीन में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जलपुरा गांव में मदीना मस्जिद के पास रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 11 जून की रात को आलिया पुत्री आलमगीर निवासी जनपद मोतीहारी बिहार ने उसके भाई के ऊपर खोलता हुआ दूध डाल दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार आलिया उसके भाई रिजवान के साथ एक साल से लिविंग रिलेशनशिप में रहती है। उसके पहले पति से दो बच्चे हैं। उसने अपने पति को छोड़ दिया है, तथा रिजवान के साथ रह रही है।
 मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आलिया गुस्से में इतनी पागल हो गई कि उसने खौलता हुआ दूध रिजवान के ऊपर उड़ेल दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय