Tuesday, June 25, 2024

यमुना में डूबे हरियाणा के तीन युवक, दो की मौत, यमुना ब्रिज के निकट नहा रहे थे तीनों दोस्त

कैराना। गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने आये तीन युवक यमुना में डूब गए, जिनमें से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक को यमुना किनारे बैठे लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार दोपहर पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी निवासी विकास(18) पुत्र लोकेंद्र, प्रिंस(19) पुत्र ऋषिपाल व शिवा पुत्र रवि यमुना में नहाने के लिए आये हुए थे। तीनों युवक ब्रिज के निकट यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान नहाते वक्त तीनों युवक यमुना के गहरे पानी में डूब गए। युवकों को डूबता देख किनारे बैठे लोगों ने शोर मचा दिया, जिस पर यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने निकटवर्ती गांव निवासी प्राइवेट गोताखोरो को मौके पर बुला लिया। गोताखोरों ने यमुना में डूबे युवकों की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने यमुना में डूबे युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक विकास व प्रिंस की यमुना के पानी में दम घुटने से मौत हो चुकी थी। जबकि शिवा को पहले ही किनारे बैठे लोगों ने कपड़े की रस्सी से बाहर खींच लिया था। मामले की सूचना पर मृतक युवकों के रोते-बिलखते परिजन यमुना ब्रिज पर पहुंचे। वहीं, पंजीठ चौकी प्रभारी एसआई कमल किशोर भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने मृतक युवकों के शवों को पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
धूं-धूं कर जल उठा बाजार में रखा ट्रांसफॉर्मर, हड़कंप
कैराना। बाजार बेगमपुरा में स्थित पुराने बिजलीघर परिसर में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पर अग्नि शमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया।
मंगलवार को कस्बे के बाजार बेगमपुरा में स्थित पुराना बिजलीघर परिसर में रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से लोगो में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों ने किसी अनहोनी के भय के चलते अपनी दुकानें बंद कर दी। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते मौके पर लोगो का जमघट लग गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा पानी की बौछार करके आग पर बामुश्किल काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। भीषण गर्मी व अत्यधिक लोड को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय