Sunday, February 23, 2025

नोएडा में पति-पत्नी को बदनाम करने के लिए महिला ने सोशल मीडिया पर एडिट कर डाली फोटो,मामला दर्ज

नोएडा। थाना जारचा में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ लोग उसकी एडिट फोटो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इससे उसका दांपत्य जीवन बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गया है। एडिट कर फोटो डालने का आरोप एक महिला पर लगा है। आरोपित महिला पति-पत्नी दोनों के एडिट फोटो को सोशल मीडिया पर डाल रही है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जारचा कस्बा में रहता है। पीड़ित के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहा है। पीड़ित के अनुसार 18 अगस्त 2024 को विजयनगर गाजियाबाद में रहने वाली उमा नामक महिला ने पीड़ित, उसके बेटे के साथ एक अन्य महिला की फोटो लगाकर अपने स्टेटस पर डाला। पीड़ित का कहना है कि यह कार्य उसे बदनाम करने के लिए महिला द्वारा किया।
यह साबित करने का प्रयास किया कि वह अज्ञात महिला उसकी पत्नी है। इसके अलावा उक्त महिला द्वारा उसकी पत्नी के खिलाफ भी उसके गांव के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध होने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस में दीपा, उमा, तथा यश राणा उर्फ बिट्टू के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय