Wednesday, April 23, 2025

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से महिला गिरी, मौत

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गलगोटिया कॉलेज के पास एक निर्माणाधीन कंपनी में काम करते समय एक महिला ऊंचाई से नीचे गिर गई। घायलावस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि गलगोटिया कॉलेज के पास एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि वहां पर काम करने वाली अनीता पत्नी जगमोहन उम्र 35 वर्ष काम करते समय पांचवी मंजिल से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

 

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों ने ठेकेदार और बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों का आरोप है कि बिल्डर ने निर्माण के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ठेकेदार और बिल्डर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय